उत्तर प्रदेश सरकार ने राम की पौड़ी सहित अयोध्या के 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर छठी बार गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राज्यपाल आनंनदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, कई मंत्रियों और 52 देशों के राजदूतों ने इस आयोजन की शोभा बढा़ई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्याभिषेक और दीपोत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। अयोध्या में 30 हजार 500 करोड़ रुपये की 178 विकास परियोजनाएं शुरू हो रही हैं। इस मौक़े पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भगवान राम का जीवन हर किसी के लिए एक सीख है। दीपोत्सव से पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राम कथा पार्क में शोभा यात्रा की 18 झांकियों का अवलोकन किया। दीपोत्सव में भारत की लोक संस्कृति की झलक भी दिखी। मुख्यमंत्री ने रामायण पर आधारित 3डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का भी उद्घाटन किया। ओम अवस्थी, एआईआर, न्यूज अयोध्या।