वियतनाम के राष्‍ट्रपति न्यूयेन शुआन फुक ने भ्रष्‍टाचार घोटालों के बाद इस्‍तीफे की घोषणा की

वियतनाम में चल रहे भ्रष्टाचाररोधी अभियान के बीच राष्ट्रपतिन्यूयेन शुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की है। भ्रष्टाचाररोधी अभियान के कारण वियतनाम में कई मंत्रियों को निकाल दिया गया है। इससे पहले, राष्ट्रपति फुक के अधीन कार्य करने वाले दो उप-प्रधानमंत्रियों ने पद छोड़ दिया था। न्यूयेन शुआन फुक ने 2021 में राष्ट्रपति का पद संभाला था। उन्हत्तर वर्षीय फुक ने 2016 से अप्रैल 2021 तक वियतनाम के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।