कानून और न्याय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि देश में आम चुनावों में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ते हुए अब 68 प्रतिशत तक पहुंच गया है। लोकसभा में भाजपा के सदस्य जर्नादन सिंह सिगरीवाल के गैर सरकारी विधेयक (अनिवार्य मतदान विधेयक 2019) पर एस पी सिंह बघेल ने कहा कि 2014 के बाद मतदान का प्रतिशत करीब नौ प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मतदाताओं के भागीदारी के बढ़ने से मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। एस पी सिंह बघेल के निवेदन पर भाजपा सदस्य ने विधेयक को वापस ले लिया। कई और सदस्यों ने भी गैर सरकारी विधेयक आज पेश किए।
देश में आम चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 68 प्रतिशत हुआ
