उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिन में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे जाने का अनुमान है। इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में शीत लहर जारी रहने की आंशका है।
दिल्ली में आज भी कंपकंपाती ठंड पड़ रही है क्योकि उत्तर भारत के ज्यादातर भागों में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी में 13 जनवरी से निरंतर शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में अगले दो-तीन दिन ठंड जारी रहेगी।
हरियाणा, चड़ीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले दो दिन और ओडिसा में अगले तीन दिन घना कोहरा छाया रहेगा।