भारत

उत्तर पूर्व के पर्यटन विकास के लिए टास्क फोर्स की चौथी बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई

उत्तर पूर्व के पर्यटन विकास के लिए टास्क फोर्स की चौथी बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों-असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के अधिकारी गण मौजूद थे। नीति आयोग, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और निजी भागीदार अन्य हितधारक भी बैठक में शामिल थे।

टास्क फोर्स ने निजी क्षेत्र सहित अन्य हितधारकों के साथ उत्तर पूर्व क्षेत्र में पर्यटन के व्यापक और सतत विकास के लिए कार्य योजना के साथ रणनीतियों पर चर्चा की ।

सितंबर, 2022 में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDONEER) के सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसरण में, उत्तर पूर्वी क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए एक टास्क फोर्स के गठन का प्रस्ताव किया गया था। परिणामस्वरूप, 20 अक्टूबर, 2023 को डोनर मंत्रालय के अंतर्गत संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

9 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

9 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

9 घंटे ago