कंबोडिया में फर्जी एजेंटों के माध्यम से धोखाधड़ी वाली नौकरी की पेशकश में साइबर अपराधों में फंसे 67 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास और कंबोडियन पुलिस अब इन नागरिकों को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। 30 सितंबर को पहले ही 15 नागरिक भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और एक अक्तूबर को 24 और नागरिक रवाना हो गए हैं। शेष 28 नागरिकों को अगले कुछ दिनों में भारत लाया जाएगा।
दूतावास ने अपने बयान में कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रहा है और साइबर अपराधों में फंसे अपने नागरिकों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारतीय नागरिकों को संदिग्ध एजेंटों और सोशल मीडिया के माध्यम से कंबोडिया और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में नौकरी के अवसर लेने में अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। दूतावास ने ऐसी गतिविधियों में फंसे लोगों और भारत लौटने के इच्छुक लोगों से आपातकालीन संपर्क नंबर +8 5 5 9 2 8 8 1 6 7 6 और ईमेल cons.phnompenh@mea.gov.in और visa.phnompenh@mea.gov.in के माध्यम से संपर्क करने के लिए कहा है। दूतावास ने एक कंबोडियन हॉटलाइन नंबर +8 5 5 9 2 6 8 6 9 6 9 भी जारी किया है।
दूतावास ने जनवरी 2022 से अब तक एक हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी की सुविधा प्रदान की है, जिनमें से 2024 के पहले नौ महीनों में लगभग 770 हैं।
वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने…
उत्तराखंड में भाई दूज पर आज पारंपरिक पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों…