खेल

डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वच्छ खेलों का समर्थन किया; एनएडीए इंडिया के ‘नो योर मेडिसिन’ ऐप का शुभारंभ किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खेलों में डोपिंग के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अपील की शुरुआत की है, जिसमें एथलीटों, कोचों और पूरे खेल समुदाय से राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) भारत के ‘अपनी दवा के बारे में जाने (केवाईएम)’ ऐप को अपनाने का आग्रह किया गया है। इस अभिनव टूल का उद्देश्य एथलीटों को प्रासंगिक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है, जिससे उन्हें अनजाने में डोपिंग से बचने और खेल में निष्पक्षता बनाए रखने में मदद मिल सके।

अपने संदेश में डॉ. मांडविया ने खेलों में ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, कहा, “हमारे एथलीट देश का गौरव हैं और उनके लिए स्वच्छ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का समर्थन करने वाले टूल्‍स तक पहुँच होना आवश्यक है। मैं सभी एथलीटों, कोचों और खेल पेशेवरों को अनजाने में होने वाली डोपिंग को खत्म करने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी खेल संस्कृति में योगदान देने के लिए केवाईएम ऐप डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ।”

केवाईएम ऐप नाडा इंडिया के व्यापक मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य डोपिंग रोधी जागरूकता और शिक्षा को बढ़ाना है, जिससे एथलीटों को पाक-साफ रहने के लिए आवश्यक जानकारी मिल सके। उपयोगकर्ताओं इस ऐप से आसानी से पता लगा सकते हैं कि किसी विशिष्ट दवा या उसके अवयवों में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित कोई पदार्थ है या नहीं। इस त्वरित और निर्बाध सत्यापन की पेशकश करके, केवाईएम ऐप एथलीटों को सूचित रहने और खेल की अखंडता को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे निष्पक्ष और नैतिक खेल भावना की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

इमेज और ऑडियो सर्च की इसकी अनूठी विशेषताएं, उपयोगकर्ता को अपनी खेल श्रेणी का चयन करने और विशिष्ट खेल से संबंधित जानकारी खोजने में सक्षम बनाती हैं, जिससे उपयोगकर्ता के लिए वांछित जानकारी तक आसानी से पहुंचना आसान हो जाता है।

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

5 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

6 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

6 घंटे ago