भारत

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले आज पटना में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग के दल ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल-यू, राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामपंथी और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।

सतारूढ़ भाजपा ने कम चरणों में चुनाव कराने की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अधिकतम दो चरणों में मतदान कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि चुनाव अगले महीने की तीन या चार तारीख के बाद कराए जाएं।

हम लोगों ने कहा है कि आप चुनाव की घोषणा के 28 दिन के बाद ही चुनाव करा सकते हैं, तो 28 दिन, जिस दिन पूरा हो उसके बाद तुरंत चुनाव कराया जाए। नियम के तहत जैसे आपका समय पूरा होता है तीन या चार नवम्‍बर को, तुरंत चुनाव का जो है, चुनाव कराने का डेट घोषित किया जाए।

विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने भी राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में अपने विचार प्रस्तुत किए।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago