निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग के दल ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल-यू, राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामपंथी और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।
सतारूढ़ भाजपा ने कम चरणों में चुनाव कराने की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अधिकतम दो चरणों में मतदान कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि चुनाव अगले महीने की तीन या चार तारीख के बाद कराए जाएं।
हम लोगों ने कहा है कि आप चुनाव की घोषणा के 28 दिन के बाद ही चुनाव करा सकते हैं, तो 28 दिन, जिस दिन पूरा हो उसके बाद तुरंत चुनाव कराया जाए। नियम के तहत जैसे आपका समय पूरा होता है तीन या चार नवम्बर को, तुरंत चुनाव का जो है, चुनाव कराने का डेट घोषित किया जाए।
विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने भी राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में अपने विचार प्रस्तुत किए।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…