भारत

प्रयागराज में कल पौष पूर्णिमा पर पहले अमृत स्नान के साथ महाकुंभ की होगी शुरुआत

आस्था और मानवता के सबसे बड़े संगम महाकुंभ की शुरुआत कल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगी। इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज शाम कलाग्राम का उद्घाटन करेंगे।

कला ग्राम, कला संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है इसे प्रयागराज के नाग वासिकी क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि में तैयार किया गया है। कला ग्राम संस्कृति, शिल्प कला और विभिन्न व्यंजनों के माध्यम से भारत की समृद्धि विरासत को प्रदर्शित करेगा। इसमें अनुभूति मंडपम और अविरल शाश्वत कुंभ प्रवर्तनी जोन भी है। अगले 45 दिनों में कला ग्राम में 14,000 से ज्यादा कलाकार अपने-अपने कला को प्रदर्शित करेंगे। वहीं, आगंतुक फूड जोन में भारत के सात्विक जायके देशभर के प्रमाणिक व्‍यंजनों और प्रयागराज के स्‍थानीय स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 घंटा ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

2 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

2 घंटे ago