भारत

आधार ऐप के माध्यम से 1 मिलियन लोगों ने घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) के नए आधार ऐप को लेकर आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ऐप को अपनाने की यह तेज गति सुरक्षित, डिजिटल और सुविधाजनक आधार सेवाओं के प्रति नागरिकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) के नए आधार ऐप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक इसे लगभग 14 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह सफलता देश भर में आधार सेवाओं को अधिक सुलभ, उपयोगकर्ता के अनुकूल और तुरंत उपलब्ध कराने में इस ऐप की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

आधार ऐप एक नेक्स्ट-जेनरेशन का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे आधार संख्या धारकों (एएनएच) को अपनी डिजिटल पहचान रखने, साझा करने, दिखाने और सत्यापित करने के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीयता-केंद्रित तरीका प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और एप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

28 जनवरी को राष्ट्र को समर्पित किए गए इस नए ऐप को औसतन प्रतिदिन 1,00,000 से अधिक लोग डाउनलोड कर रहे हैं। इस ऐप की बढ़ती उपयोगिता ने आधार सेवाओं को निवासियों के लिए घर बैठे ही सुलभ बना दिया है। अब तक यह ऐप 1 मिलियन निवासियों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने में मदद कर चुका है। वहीं 3,57,000 आधार धारकों ने ऐप के जरिए अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक किया है। इसी तरह, लगभग 8,00,000 निवासियों ने नए ऐप का उपयोग करके अपना ई-आधार डाउनलोड किया है।

इस ऐप में कई आधुनिक और उन्नत सुविधाएँ शामिल हैं, जैसे प्रेजेंस के प्रूफ के तौर पर फेस वेरिफिकेशन, सिंगल क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को देखने की सुविधा और कॉन्टैक्ट डिटेल्स को आसानी से साझा करने के लिए QR-आधारित कॉन्टैक्ट कार्ड।

सभी यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह आधार ऐप, दैनिक जीवन के कई महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक है। इसके माध्यम से होटल में चेक-इन के दौरान ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी (ओवीएसई) क्यूआर कोड स्कैनिंग, उम्र का सत्यापन, अस्पतालों में भर्ती, कार्यक्रमों में प्रवेश और गिग वर्कर्स व सर्विस पार्टनर्स के सत्यापन जैसे कई कार्य सुगम हो गए हैं। इसके साथ ही, यूआईडीएआई एक ऐसा ऑफलाइन वेरिफिकेशन इकोसिस्टम भी विकसित कर रहा है, जिससे विभिन्न संस्थाएं पंजीकृत होकर आधार ऐप की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी और सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाया जा सकेगा।

यह ऐप एक ही डिवाइस पर पांच आधार प्रोफाइल तक के प्रबंधन की सुविधा देता है, जो “वन फैमिली – वन ऐप” की अवधारणा को मुमकिन करता है। पता अपडेट के साथ-साथ, अब निवासी इस ऐप के माध्यम से अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकते हैं। भविष्य में इसमें कई अन्य अपडेट सेवाएं जोड़ने की भी योजना है।

ऐप को इतनी बड़ी संख्या में अपनाना, सेवा वितरण में सुधार, यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए तकनीक के उपयोग के प्रति यूआईडीएआई की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नियमित अपडेट, उन्नत सुरक्षा फीचर्स और इसके सरल इंटरफेस ने सभी आयु वर्ग के लोगों और विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों के बीच इस ऐप की व्यापक स्वीकार्यता सुनिश्चित की है।

जैसे-जैसे इस ऐप को अपनाने वालों की संख्या बढ़ रही है, आधार ऐप सभी के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और समावेशी डिजिटल पहचान सेवाएं प्रदान करने में और भी बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इतनी बड़ी संख्या में डाउनलोड्स का यह आंकड़ा केवल एक संख्या मात्र नहीं है, बल्कि एक अधिक डिजिटल रूप से सशक्त समाज ओर बढ़ते एक बड़े कदम का प्रतीक है।

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

11 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

12 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

12 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

12 घंटे ago