insamachar

आज की ताजा खबर

10 Dead So Far in Boat Capsize Incident in Yamuna River in Mathura, Uttar Pradesh; Rescue Operations Underway
भारत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव अभियान जारी है। 22 लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुखद घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं…”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *