insamachar

आज की ताजा खबर

10 patients die in a fire at the ICU of SCB Medical College Hospital in Odisha Cuttack district.
भारत

ओडिशा के कटक जिले में एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 रोगियों की मौत

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने बताया कि घटना के समय आईसीयू में 23 मरीज भर्ती थे। मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए।

एससीबी मेडिकल का जो ट्रॉमा केयर सेंटर है वहां संभवतः शॉर्ट सर्किट के लिए एक अग्निकांड हुआ और इस अग्निकांड में ट्रॉमा आईसीयू एंड इसके साथ लगा हुआ आईसीयू और जो वार्ड है जो फर्स्ट फ्लोर है जो पेशेंट उनका इलाज चल रहा था इसी फर्स्ट फ्लोर में वो थे। जो अग्निकांड हुआ इसी टाइम में उसमें से सात लोगों का अग्निकांड की वजह से उनका मौत हुआ और उनको शिफ्ट किया गया और शिफ्ट करने के बाद जो मेडिकल कर्मचारी हैं उनका रेस्क्यू ऑपरेशन लेने वाले वो भी अपना लाइफ को रिस्क लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के कटक स्थित अस्पताल में आग में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *