भारत

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आज आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों को बचा लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग बुझाने के लिए 158 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में रेखा गुप्ता ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के दल बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई से प्रभावित परिसरों से कई लोगों को बचाने और सुरक्षित निकालने में मदद मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा पर केंद्र की रिपोर्ट की समीक्षा के लिए समिति का गठन किया

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा और सीमांकन संबंधी केंद्र सरकार की रिपोर्ट…

34 मिनट ago

जर्मनी ने हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता आज से समाप्त की

जर्मनी से होकर हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा…

4 घंटे ago

सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक-WPI को धीरे-धीरे समाप्त करने और उसकी जगह एक व्यापक उत्पादक मूल्य सूचकांक-PPI प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया

सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक-डब्ल्यूपीआई को धीरे-धीरे समाप्त करने और उसकी जगह एक व्यापक उत्पादक…

4 घंटे ago

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित…

4 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में आज से शुरू होगी अन्‍नपूर्णा योजना, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेगी तीन हजार रूपये की सहायता

पश्चिम बंगाल सरकार आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याणकारी पहल, ‘अन्नपूर्णा योजना’ का शुभारंभ करने जा…

4 घंटे ago

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ आज से पांच दिन की भारत यात्रा पर

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ आज से पांच दिन की भारत यात्रा…

5 घंटे ago