भारत

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 11 माओवादियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष समर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक कट्टर सरगना सहित 11 माओवादियों ने कल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के समक्ष समर्पण कर दिया। इन माओवादियों में आठ महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इन पर महाऱाष्ट्र में एक करोड़ रुपये से अधिक का ईनाम घोषित था। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने बताया कि 11 गांवों ने नक्सलवादियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

गढ़चिरोली मे मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि माओवादियों द्वारा हथियार डालने की बढ़ती संख्या और उनके क्रियाकलापों को आकर्षित करने में विफल हो रहे आंदोलन को देखते हुए, महाराष्ट्र जल्द ही नक्सली खतरों से मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस ने गढ़चिरौली जिले में नक्सली गतिविधियों को लगभग समाप्त कर दिया है। उत्तरी गढ़चिरौली अब माओवादी गतिविधियों से मुक्त है और दक्षिणी गढ़चिरौली भी जल्द ही नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में कई खूंखार नक्सली या तो मारे गिराए गए या गिरफ्तार किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”वे आश्वस्त हैं कि उन्हें संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से ही न्याय मिलेगा।” उन्होंने कहा कि माओवाद खत्म हो रहा है, क्योंकि भारत विकास में बड़ी प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गढ़चिरौली को इस्पात शहर का दर्जा दिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

4 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

5 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

5 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

5 घंटे ago