insamachar

आज की ताजा खबर

11 senior Maoists surrendered
भारत

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 11 बड़े माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में 11 बड़े माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है और इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस समूह में माओवादी शामिल हैं, जो डिविज़नल कमेटी सदस्य, एरिया कमेटी सचिव, कमांडर और एरिया कमेटी सदस्य जैसे अहम पदों पर थे। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल मिलाकर 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस बीच, गढ़चिरौली पुलिस के अधीक्षक नीलोत्पल ने विश्वास जताया है कि बाकी बचे माओवादी-जिनकी संख्या अब बहुत कम रह चुकी है वे भी 31 मार्च 2026 की समय सीमा से पहले आत्मसमर्पण कर देंगे, ताकि नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक गढ़चिरौली में कुल एक सौ 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *