भारत

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्‍सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में 12 नक्‍सली मारे गए हैं। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर दक्षिण बस्तर के जंगलों में आज सुबह से यह मुठभेड़ जारी है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्‍सलियों की खुफिया सूचना मिलने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम दक्षिण बस्तर के जंगलों में तलाशी अभियान पर थी। आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और सीआरपीएफ के महानिरीक्षक इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस अभियान में नक्‍सलियों को भारी नुकसान हुआ है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

15 मिनट ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

32 मिनट ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

38 मिनट ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

13 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago