महाराष्ट्र में गढ़चिरौली-छत्तीसगढ़ सीमा पर कल गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 कमांडो के नक्सल विरोधी अभियान में 12 नक्सली मारे गए।
गढ़चिरौली के एटापल्ली खंड के वांडोली गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे पुलिस दल पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। उन्होने यह भी बताया कि घटनास्थल से स्वचालित हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस ने बरामद किया है।
छह घंटे तक चली इस मुठभेड़ में एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गढ़चिरौली पुलिस को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी है और कहा है कि यह कार्रवाई गढ़चिरौली जिले में नक्सल गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार होगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी गढ़चिरौली पुलिस को उनकी बहादुरी के लिए 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…