नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12वां ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सदस्य देशों के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों ने सार्थक चर्चा, आम सहमति बनाने और पर्यावरण सहयोग को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 का विषय है ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’।
बैठक को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने मानवता को प्राथमिकता देते हुए एक सतत पर्यावरण के निर्माण की दिशा में नीति, प्रौद्योगिकी और जनभागीदारी को समन्वित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने 2005 और 2022 के बीच प्रदूषण उत्सर्जन की तीव्रता में 37 प्रतिशत से अधिक की कमी की है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में, भारत एक स्वतंत्र, रचनात्मक और सर्वसम्मति–आधारित संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी सदस्य देशों के दृष्टिकोण और योगदान को बेहद महत्व देता है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…