भारत

भारत तथा UAE के बीच द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की 12वीं बैठक का आयोजन अबू धाबी में किया गया

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 12वीं बैठक 09 जुलाई, 2024 को अबू धाबी में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और विस्तृत करने के लिए सहभागिता के व्यापक अवसरों पर चर्चा की। बातचीत में प्रशिक्षण, संयुक्त सैन्य अभ्यास, रक्षा औद्योगिक सहयोग, विषय वस्तु आधारित विशेषज्ञों का आदान-प्रदान और अनुसंधान एवं विकास आदि के क्षेत्रों में विस्तृत तरीके से विचार-विमर्श किया गया।

दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। चर्चा के दौरान एक-दूसरे देश के अनुभव व ज्ञान का पारस्परिक रूप से लाभ उठाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के उद्देश्य से आपस में यात्राओं के आदान-प्रदान पर भी सहमति व्यक्त की गई। इसके अलावा दोनों देशों ने प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने हेतु अवसरों को भी आपस में साझा करने के लिए हामी भरी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय, सशस्त्र बलों और अबू धाबी में भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से बैठक की सह-अध्यक्षता ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ जमाल इब्राहिम मोहम्मद अलमाजरूकी ने की।

संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने इस यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के सहायक अपर सचिव अली अब्दुल्ला अल अहमद से भेंट की और उनके साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने तवाजुन आर्थिक परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ एक सार्थक बातचीत की। संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक के दौरान दोनों देशों की नौसेना और सेना के बीच कार्मिक स्तर पर भी वार्ता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त, सेवा विशिष्ट सहयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। शुरुआत से लेकर अब तक कुल 11 दौर की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। 12वीं बैठक के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत के रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और अधिक विस्तार देने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पहले से सशक्त हुई है।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

3 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

3 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

3 घंटे ago