गुजरात में भगवान जगन्नाथ की 148वीं वार्षिक रथ यात्रा आज सुबह अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई
गुजरात में भगवान जगन्नाथ की 148वीं वार्षिक रथ यात्रा आज सुबह अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। गृहमंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में श्री जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की और रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल ने पहिंद विधी के साथ जगन्नाथजी की यात्रा का प्रारंभ किया। पहली बार पुलिस ने भगवान को गार्ड ओफ ओनर दिया। भगवान जगन्नाथ, बडे भाई बलराम और बहन देवी सुभद्रा के सुशोभित रथ 16 किलोमीटर के परंपरागत मार्ग पर निकलेंगे और नगरजनों को दर्शन देंगे। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद के लिए लाखों भक्त रथयात्रा को देखने के लिए उत्साहित है। रथयात्रा के लिए सघन पुलिस बंदोबस्त किया गया है।