बिहार में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटो में बिजली गिरने और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मृत्यु हुई है। मुजफ्फरपुर जिले में चार और जहानाबाद में तीन लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कर्मनाशा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से रोहतास और कैमूर जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। तेज बारिश से पटना, सारण, सिवान और गोपालगंज जिलों में भी जलभराव हो गया है। राज्य में कई स्थानों पर रेल तथा हवाई यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित…
क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारत ने…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम (केटीएस…
सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति…