भारत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 17 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस मुठभेड़ में जिला रिज़र्व गार्ड-डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए।

छत्तीसगढ़ में आज फिर एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यह एनकाउंटर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में हुआ। सुरक्षा बलों को खुफिया इनपुट्स मिले थे कि जिले के केरलापाल इलाके में माओवादी मौजूद हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए माओवादियों के शवों के साथ ही मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं । इनमें ए के-47, सेल्फ लोडिंग राइफल , रॉकेट लांचर साहित अन्य हथियार शामिल है। बीते एक साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में करीब 400 माओवादी मारे जा चुके हैं। पिछले 10 दिन में ही करीब 50 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई में स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हथियार रखने वालों से अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, बदलाव केवल शांति और विकास से ही आ सकता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर शौचालय सुविधाओं और पार्किंग स्थलों के उन्नयन, रखरखाव एवं स्मार्ट निगरानी के लिए दिशानिर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…

3 घंटे ago

इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ाई

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…

3 घंटे ago

भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…

5 घंटे ago