भारत

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर बीजों की 170 श्रेणियां जारी

गुणवत्तापूर्ण कृषि और बागवानी बीजों को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के मिशन के तहत सरकारी ई मार्केटप्लेस (जीईएम) ने अपने पोर्टल पर बीजों की 170 श्रेणियों को नया रूप देते हुए पेश किया है। फसल के आगामी सीजन से पहले तैयार की गई किस्मों में लगभग 8,000 बीज किस्में शामिल हैं, जिन्हें देश भर में प्रसार के लिए केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक उपक्रमों के साथ ही अन्य सरकारी निकायों द्वारा खरीदा जा सकता है।

राज्य बीज निगमों और अनुसंधान निकायों सहित हितधारकों के साथ परामर्श के बाद जीईएम पोर्टल पर बीज खरीद के लिए बीज श्रेणियां का ढांचा तैयार किया गया है। भारत सरकार के मौजूदा नियम और विनियमन तथा आवश्यक पैरामीटर शामिल होने से अधिकारियों के लिए खरीद की पूरी प्रक्रिया आसान हो गई है।

नई श्रेणियों की शुरुआत पोर्टल के माध्यम से श्रेणी आधारित खरीद को बढ़ावा देने के लिए जीईएम की व्यापक रणनीति का एक हिस्सा है। दक्षता पर जोर देने के साथ, बीजों की श्रेणी आधारित खरीद का उद्देश्य निविदा प्रक्रियाओं में लगने वाले समय को कम करना, सरकारी खरीद में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना और साथ ही देश भर में विक्रेताओं की भागीदारी को बढ़ाना है।

जीईएम की डिप्टी सीईओ रोली खरे ने कहा, “इन नई बीज श्रेणियों का लाभ उठाने और सरकारी निविदाओं में स्वतंत्र रूप से भाग लेने की प्रक्रिया के तहत हम विक्रेताओं को अपने प्रस्ताव भेजने के लिए आमंत्रित करते हैं। हम बीज निगमों और राज्य निकायों को भी गुणवत्ता वाले बीजों की लागत प्रभावी खरीद के लिए इन नई श्रेणियों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

Editor

Recent Posts

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

38 मिनट ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

43 मिनट ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

51 मिनट ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

1 घंटा ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

4 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

4 घंटे ago