भारत ने पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सहायता बढ़ा दी है। लेबनान और कतर से सैकड़ों भारतीयों को वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लाया गया है। बेरूत स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, 177 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था कल उनके नियोक्ता द्वारा आयोजित चार्टर उड़ान से नई दिल्ली वापस लाया गया। बेरूत-रफीक हरिरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेबनान में भारत के राजदूत नूर रहमान शेख ने इस समूह को विदाई दी।
इस बीच, कतर स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीय कल कतर एयरवेज की उड़ानों से भारत पहुंचे। यात्री नई दिल्ली और मुंबई सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना हुए। दूतावास ने आगे बताया कि कतर एयरवेज आज भारत के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने वाली है, एक नई दिल्ली के लिए और एक मुंबई के लिए, ताकि आगे की यात्रा सुगम हो सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…