भारत

18वां मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फ़िल्म समारोह आज से शुरू

18वां मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह आज से शुरू हो रहा है। इस वर्ष के समारोह में पहली बार, वृत्‍तचित्र फिल्‍म बाजार की शुरूआत की जा रही है। इससे व्यक्तिगत फिल्‍म निर्माताओं को अपनी फिल्‍मों का खरीदार, प्रायोजक और सहयोगी ढूंढने के लिए बाजार उपलब्ध हो सकेगा। समारोह में जाने-माने फिल्म निर्माता निर्धारित विषय पर 25 से अधिक सत्रों में भाग लेंगे।

बहुप्रतीष्ठित 18वें मुम्‍बई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का उद्घाटन आज नेशनल ज्‍योग्राफी की डॉक्‍यूमेंट्री बिलियनमॉली- एंड ऑटर लव स्‍टोरी से होगा उद्घाटन फिल्‍म मुम्‍बई सहित दिल्‍ली, कोलकाता, चेन्‍नई तथा पुणे में एक साथ दिखाई जाएगी। इस वर्ष प्रतियोगिता खंडों के लिए रिकॉर्ड संख्‍या में एक हजार 18 प्रविष्ठियां फिल्‍में प्रस्तुत की गईं। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्गों के लिए प्रतिष्ठित फिल्म विशेषज्ञों की 3 चयन समितियों द्वारा 118 फिल्मों का चयन किया गया है। इस वर्ष एमआईएफएफ में 59 देशों की 61 भाषाओं में 314 फिल्में 8 विश्व प्रीमियर, 5 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 18 एशिया प्रीमियर और 21 भारत प्रीमियर होंगे।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन दो वर्ष में होता है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

15 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

15 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago