insamachar

आज की ताजा खबर

साल: 2025

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में NSG के 41वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया और स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) परिसर का भूमिपूजन भी किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मानेसर, गुरुग्राम में राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के 41वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (S.O.T.C.) NSG परिसर का भूमिपूजन…

भारत 15 अक्टूबर 2025 से अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से शुरू करेगा

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 15 अक्टूबर 2025 से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के लिए सभी श्रेणियों की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से शुरू हो जायेंगी। संयुक्त…

भारत अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में हमेशा शामिल रहा है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शांति स्थापना की उभरती चुनौतियों से निपटने और वैश्विक शांति सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक भेजने वाले देशों के बीच परामर्श बढ़ाने, सहयोग, समन्वय और क्षमता निर्माण के 4सी सूत्री मार्गदर्शक सिद्धांत…

प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण II के अंतर्गत आवासीय परिसर और मुख्य वितरण सबस्टेशन का उद्घाटन

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 14 अक्टूबर 2025 को कारवार स्थित नौसेना अड्डे में प्रोजेक्ट सीबर्ड द्वितीय चरण के अंतर्गत भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नाविकों और रक्षा नागरिकों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर…

चालू वित्त वर्ष में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई

चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 6 दशमलव तीन-तीन प्रतिशत की निवल वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 11 लाख 89 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आयकर विभाग ने बताया है कि इस वर्ष पहली…

प्रधानमंत्री मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल वार्ता की; कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मंगोलिया के राष्‍ट्रपति खुरेलसुख उखना ने आज नई दिल्‍ली में शिष्‍टमण्‍डल स्‍तर की वार्ता की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने मानवीय सहायता, मंगोलिया में धरोहर स्‍थल के जीर्णोद्धार, आव्रजन, भू-विज्ञान और खनिज संसाधनों में सहयोग,…

भारत ने वेस्टइंडीज को आज सात विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती

भारत ने आज दिल्‍ली में दूसरे टेस्‍ट मैच में वेस्‍टइंडीज को सात विकेट से हराकर श्रृंखला दो-शून्‍य से जीत ली है।भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर वेस्टइंडीज से टेस्ट श्रृंखला में एकतरफा जीत हासिल कर अपना दबदबा जारी रखा…

प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब के शुभारंभ का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में गूगल एआई हब के शुभारंभ पर बेहद प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गीगावाट-स्तरीय डेटा सेंटर अवसंरचना सहित यह बहुआयामी…

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भीषण मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। सेना प्रवक्ता ने बताया कि कल सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू…