अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए भीषण भूकंप में कम से कम 600 लोग मारे गए और 1500 घायल
अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रांत में कल जलालाबाद शहर के पास आए 6 तीव्रता के भूकंप में छह सौ से ज़्यादा लोग मारे गए और एक हजार पांच सौ अन्य घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र…
SCO घोषणापत्र में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
चीन में, शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के बाद आज जारी तियानजिन घोषणा पत्र में आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और एकजुट संदेश दिया गया। इसमें क्षेत्रीय सहयोग और नवाचार में भारत के बढते योगदान को भी स्वीकार…
BSNL ने अपने “फ्रीडम प्लान” की अवधि 15 दिन बढ़ाई
ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए बीएसएनएल ने अपने “फ्रीडम प्लान” को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्लान 1 अगस्त को मात्र 1 रुपए में प्रारंभ किया गया था, जिसमें नये ग्राहकों को 30 दिनों के…
प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया। शिखर सम्मेलन में एससीओ विकास रणनीति, वैश्विक शासन में सुधार, आतंकवाद-निरोध, शांति और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय सहयोग तथा स्थायी विकास…
प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्थिक, वित्तीय तथा ऊर्जा क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर आज विचार विमर्श किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में सतत वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने चीन में, शंघाई सहयोग…
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा: “अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि से मुझे गहरा दुख हुआ है।…
टीसीए कल्याणी ने आज वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में नए महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाला
भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी टीसीए कल्याणी ने आज वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में नए महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाला। वह इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली 29वीं अधिकारी हैं। टीसीए कल्याणी ने…
मौसम विभाग ने सितंबर महीने में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने सितंबर महीने में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग की मासिक पूर्वानुमान रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के अधिकांश हिस्सों में इस महीने सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होगी। पूर्वोत्तर…
व्यावसायिक एल.पी.जी. गैस सिलेंडर की कीमत 51 रुपये 50 पैसे कम की गई
व्यावसायिक उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 51 रुपये 50 पैसे कम हो गई है। तेल विपणन कंपनियों ने बताया कि अब दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक हजार पांच सौ अस्सी रुपये में…









