असम के जोरहाट में वायुसेना की एएन-32 विमान दुर्घटना में वायु सेना के पांच जवान शहीद
भारतीय वायुसेना का ए.एन-32 विमान आज सुबह असम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुआ। विमान क्रैश होने के बाद आग लग गई। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए…
कांगो में इबोला के मामलों की संख्या बढ़कर 679 हुई, अब तक 139 मौत की पुष्टि
कांगो में इबोला के मामलों की संख्या बढ़कर 679 हो गई है। वही, अब तक 139 मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इटुरी प्रांत में 17 नए मामले और पांच अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। बुंडीबुग्यो…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया
हैदराबाद के डुंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी (एएफए) से स्नातक होने के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की महिलाओं के पहले बैच सहित कुल 231 फ्लाइट कैडेटों (194 पुरुष और 37 महिलाएं) ने 13 जून, 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ)…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन; पद्म श्री डॉ. पी.एल. गौतम अध्यक्ष नियुक्त
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने कृषि जैव विविधता के संरक्षण, सतत उपयोग और पहुंच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) तथा संबंधित मामलों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जैविक विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 13(1) के अंतर्गत कृषि जैव विविधता…
राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा देश के सबसे कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से…
अमरीका प्रस्तावित शांति समझौते के तहत ईरान के नागरिक परमाणु कार्यक्रम पर हुआ सहमत
ट्रम्प प्रशासन ने कहा है कि वह ईरान के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए तैयार है, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार निर्माण से जुड़े बुनियादी ढांचे को खत्म करना होगा। अमरीकी अधिकारी ने नागरिक परमाणु ऊर्जा…
देश की खुदरा मुद्रास्फीति दर मई में बढ़कर 3.93 प्रतिशत हुई
देश की खुदरा मुद्रास्फीति दर इस वर्ष मई में बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई है। नई मुद्रास्फीति श्रृंखला के अंतर्गत लगातार पांचवें महीने में मंहगाई में वृद्धि हुई है। अप्रैल में यह 3.48 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति बढ़कर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तेल टैंकर पर हमले के विरोध में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से कड़ा विरोध जताया
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में खाड़ी में अमरीकी नौसेना के हमलों पर कड़ा विरोध जताया। इन हमलों में तीन भारतीय नाविक मारे गए थे। डॉ. जयशंकर ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों…
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने असम और मेघालय में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार ,छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून…









