insamachar

आज की ताजा खबर

साल: 2026

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा…

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने तीन लाख से अधिक एमएसएमई ऋण स्वीकृत किए

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने वर्ष 2025 में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए डिजिटल फुटप्रिंट पर आधारित क्रेडिट असेसमेंट मॉडल (सीएएम) लॉन्च किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) द्वारा डिजिटल क्रेडिट अंडरराइटिंग कार्यक्रमों के तहत 1…

IMF ने भारत की 2025 की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 0.7 अंक से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2025 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 0.7 अंक बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। विश्व आर्थिक आउटलुक अपडेट में आईएमएफ ने कहा कि यह वृद्धि इस वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में…

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने IIT दिल्ली में विद्युत क्षेत्र में विनियामक मामलों के लिए विशिष्टता केंद्र यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का शुभारंभ किया

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में विद्युत क्षेत्र में विनियामक मामलों के लिए विशिष्टता केंद्र यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का शुभारंभ किया। यह केंद्र आईआईटी दिल्ली, केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग यानी सेंट्रल…

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात…

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान फिर शुरू किया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए आज सुबह तलाश अभियान फिर शुरू किया। इस काम में सेना के हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया है। इलाके में आतंकियों के…

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-पोलैंड को आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त नहीं करना चाहिए और भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद नहीं करनी चाहिए

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा है कि पोलैंड को आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त नहीं करना चाहिए और भारत के पड़ोसी देशों में आतंकी ढांचे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्‍वॉफ् शिकोर्स्‍की के साथ…

चांदी की कीमतें प्रति किलोग्राम तीन लाख रुपये से अधिक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सोना प्रति 10 ग्राम एक लाख 44 हजार रुपये से अधिक हुआ

सोने और चांदी की कीमतें आज नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड विवाद को लेकर कई यूरोपीय देशों पर नए शुल्‍क लगाने की धमकी के बाद बहुमूल्‍य धातुओं की कीमतों में यह तेजी…

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 88वीं बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (एससी-एनबीडब्ल्यूएल) की 88वीं बैठक आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में स्थायी समिति ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों…