Defence News

146वें एनडीए दीक्षांत समारोह में 205 कैडेटों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 146वें पाठ्यक्रम का दीक्षांत समारोह 23 मई, 2024 को पुणे स्थित एनडीए के हबीबुल्लाह हॉल में आयोजित किया गया। कुल 205 कैडेटों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से प्रतिष्ठित स्नातक की डिग्री प्रदान की गई।

इस दीक्षांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति और शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति (अतिरिक्त प्रभार) प्रोफेसर (डॉ.) सत प्रकाश बंसल थे।

कुल 82 कैडेटों को विज्ञान विषय में, 84 कैडेटों को कंप्यूटर विज्ञान विषय में और 39 कैडेटों को कला विषय में डिग्री प्रदान की गई। साथ ही, दीक्षांत समारोह के दौरान मित्र विदेशी देशों के 17 कैडेटों को भी डिग्री प्रदान की गई। इसके अलावा नौसेना और वायु सेना के 132 कैडेटों ने बीटेक विषय में भी ‘तीन साल के पाठ्यक्रम’ का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इन नौसेना और वायु सेना कैडेटों को उनके संबंधित प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमिक संस्थानों- एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी और हैदराबाद के वायु सेना अकादमी में एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद डिग्री प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम में बसंत सत्र (स्प्रिंग टर्म)- 2024 की शैक्षणिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने दीक्षांत भाषण में विश्व ख्याति की प्रमुख प्रशिक्षण अकादमिक संस्थानों में से एक से अपने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पासिंग आउट कोर्स के कैडेटों को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने उन सभी अभिभावकों को बधाई दी और उनके लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों को भारतीय सशस्त्र बलों के इस प्रतिष्ठित ‘ट्राई सर्विसेज’ प्रशिक्षण संस्थान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले पासिंग आउट परेड की पूर्व रंग के रूप में सैन्य प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं के माध्यम से प्राप्त किए गए कौशल के असाधारण मानकों को प्रदर्शित करने वाला कैडेट्स गतिविधि का प्रदर्शन पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के बॉम्बे स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें युद्ध और रोमांच के शानदार विस्मयकारी गतिविधियां शामिल थी। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने अपनी उपस्थिति से इस प्रदर्शन की गरिमा बढ़ाई। इसके अलावा इस कार्यक्रम के दर्शकों में विभिन्न वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति और पासिंग आउट कोर्स के गौरवान्वित माता-पिता और 146वें कोर्स के कैडेट भी शामिल थे। इस प्रदर्शन की शुरुआत घुड़सवार परंपरा में खड़े सलामी और ध्वजारोहण द्वारा सम्मानित सभा के स्वागत के साथ हुई। इस कार्यक्रम में 270 कैडेटों और 38 घोड़ों का एक समूह प्रशिक्षण के उच्च मानकों, कार्यों के पूर्ण समन्वय और शारीरिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर रहा था।

कैडेटों ने साहसी और निडर घुड़सवारी प्रदर्शन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध और आश्चर्यचकित कर दिया। एनडीए के कैडेटों ने एक समकालिक त्रि-सेवा आक्रमण डेमो करके संयुक्त कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद विशिष्ट आकाश गंगा टीम ने साहसी और लुभावनी स्काई डाइविंग प्रदर्शन किया। वहीं, कैडेटों ने अपने शारीरिक प्रशिक्षण मानकों को एक अच्छी तरह से सिंक्रनाइज और उत्साहजनक क्रम में प्रदर्शित किया, जिसमें रस्सी कूदने के व्यायाम और जिमनास्टिक युद्धाभ्यास शामिल थे। इसके बाद संगीतमय आरोहण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का समापन हाई हॉर्स टीम ने 146वें पाठ्यक्रम के लिए एडीआईईयू की झांकी निर्माण बिडिंग के साथ हुआ।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

12 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

12 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

13 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

13 घंटे ago