पूर्वोत्तर के छह राज्यों में मध्यम से तेज बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तेज वर्षा के कारण भूस्खलन, घर ढहने और डूबने की घटनाओं में कल से 27 लोगों की मौत हो गई है। बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण तेज बारिश हुई।
27 पीड़ितों में से नौ की मौत अरुणाचल प्रदेश में, छह की मेघालय में, असम और मिजोरम में पांच-पांच और त्रिपुरा तथा नागालैंड में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। वर्षा और भूस्खलन के कारण क्षेत्र के कई जिलों में सड़क संचार बुरी तरह प्रभावित है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ गया है और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार कर गया है, जिससे अधिकांश पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा हो रही है।
मिजोरम में पिछले 3 दिनों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई। चंफई जिले में, आज सुबह भारत-म्यांमार सीमा के पास वाफई गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान देश के पूर्वोत्तर हिस्से में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…