राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का 28वां सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। सम्मेलन में आज स्थायी समिति की बैठक होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कदम में सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
तीन दिन के इस सम्मेलन में 60 से अधिक राष्ट्रमंडल देशों और अर्ध–स्वायत्त संसदों के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र के विभिन्न स्वरूपों के बारे में ज्ञान और समझ को बढ़ावा देना और संसदीय संस्थाओं का विकास करना है।
सम्मेलन के दौरान संसद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता– ए.आई. के उपयोग, प्रतिभागियों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और नवीन विचारों को साझा करने, सांसदों पर सोशल मीडिया के प्रभाव, संसद के बारे में जनता की समझ को बढ़ाने और सांसदों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण सहित विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह ऐतिहासिक आयोजन भारत की लोकतांत्रिक और संसदीय यात्रा में एक मील का पत्थर है जो भागीदारी और गौरवपूर्ण क्षण का प्रतीक है। सम्मेलन की बैठक के समापन के बाद, लोकसभा अध्यक्ष यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे होयल को इसकी अध्यक्षता सौंपेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…
सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श…
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक-डी.जी.एच.एस. ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों…
भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस…
पीवी सिंधु ने कल पेरिस में जापान की हिना अकेची को रोमांचक मुकाबले में हराकर…
भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…