भारत

बिहार में भीषण गर्मी से 29 लोगों की मौत, दो सौ से ज्यादा लोग बीमार हुए

उत्‍तर और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बिहार में भीषण गर्मी से 29 लोगों की मौत हो गई और दो सौ से ज्यादा लोग बीमार हुए। ये मौतें पिछले 24 घंटों के दौरान हुई। सबसे ज्यादा 12 मौतें औरंगाबाद जिले में हुईं जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। भोजपुर जिले में छह जबकि रोहतास और जहानाबाद में चार-चार लोगों की मौत हुई। बक्सर, अरवल और नालंदा जिलों से एक-एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, पटना, नवादा और आसपास के इलाकों सहित राज्य के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों को 8 जून तक बंद कर दिया है। ओडिसा में सुंदरगढ़ में भीषण गर्मी से 14 लोगों की मौत हुई है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

2 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

13 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

15 घंटे ago