उत्तर और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बिहार में भीषण गर्मी से 29 लोगों की मौत हो गई और दो सौ से ज्यादा लोग बीमार हुए। ये मौतें पिछले 24 घंटों के दौरान हुई। सबसे ज्यादा 12 मौतें औरंगाबाद जिले में हुईं जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। भोजपुर जिले में छह जबकि रोहतास और जहानाबाद में चार-चार लोगों की मौत हुई। बक्सर, अरवल और नालंदा जिलों से एक-एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, पटना, नवादा और आसपास के इलाकों सहित राज्य के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों को 8 जून तक बंद कर दिया है। ओडिसा में सुंदरगढ़ में भीषण गर्मी से 14 लोगों की मौत हुई है।
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…