जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 26 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 46.12% मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो कर शाम 6 बजे तक चलेगा।
मतदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए वेबकास्टिंग सुविधा के साथ 1 हजार 56 शहरी और 2446 ग्रामीण सहित 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस प्रदेश प्रमुख तारिक हामिद क़र्रा, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी प्रमुख नेता हैं जिनके चुनावी भाग्य का फैसला आज होगा।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। तीसरे चरण की 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से विधानसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज 26 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन मतदाताओं को धन्यवाद दिया है जो पहली बार मतदान कर रहे हैं।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…