भारत

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में शाम 7:45 बजे तक 57.47 प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के 49 संसदीय क्षेत्र में कुल मिलाकर रात 11:30 बजे तक कुल मतदान लगभग 60.09 प्रतिशत दर्ज किया गया।। विभिन्न राज्यों के कई हिस्सों में जहां आज मतदान किया गया है, गर्म मौसम का सामना करते हुए मतदाता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले। मतदान शाम छह बजे बंद हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता इसके बाद भी मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े रहे। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और शाम 7.45 बजे तक 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ, और यह 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान था। बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, ऐसे राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश हैं, जहां इस चरण में चुनाव हुए। कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने निर्वाचन आयुक्त (ईसी) ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ दिन के दौरान मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू पर कड़ी नजर रखी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मतदाताओं के लिए बिना किसी डर या भय के वोट डालने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे। अलग-अलग इलाकों में गर्मी की स्थिति को छोड़कर मौसम काफी हद तक सामान्य रहा।

पांचवें चरण में राज्यवार अनुमानित मतदान प्रतिशत (शाम 7:45 बजे)

क्र.सं.राज्य/केंद्र-शासित प्रदेशसंसदीय क्षेत्र की सं.अनुमानित  मतदान %
1बिहार0552.60
2जम्मू-कश्मीर0154.49
3झारखंड0363.00
4लद्दाख01 67.15
5महाराष्ट्र1348.88
6ओडिशा 0560.72
7उत्तर प्रदेश1457.79
8पश्चिम बंगाल0773.00
9कुल मिलाकर आठ राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों (49 संसदीय क्षेत्र)4957.47

अगले चरण (चरण 6) का मतदान 25 मई, 2024 को 8 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों (अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान सहित) में निर्धारित है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 घंटा ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 घंटा ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

1 घंटा ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

13 घंटे ago