भारत

बिहार में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 और उत्तर प्रदेश में 22 लोगों की मौत

मौसम में आए अचानक बदलाव से कल उत्‍तर भारत के कई स्‍थानों पर बडे़ पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। बिहार में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने से जुड़ी घटनाओं में 58 लोगों की मृत्‍यु के समाचार हैं। तेज हवाओं बारिश और व्रजपात की घटनाओं ने जान माल की हानि के साथ-साथ फसलों और संपत्ति को व्‍यापक नुकसान पहुंचाया है। 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार की आंधी में कई स्‍थानों पर घरों के छप्‍पर उड़ गए। तेज आंधी के कारण बक्सर और भोजपुर में गंगा नदी पर पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल और आम तथा लीची की बागवानी फसलों को भी व्‍यापक नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण ट्रेनों का परिचालन पर भी असर देखा गया। कृषि विभाग ने अधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिएं हैं।

उधर, उत्‍तर प्रदेश में कल खराब मौसम से जुड़ी दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 22 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों से राज्‍य में हुई मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण जानमाल के नुकसान का शीघ्रता से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण रिपोर्ट संबधित विभाग को प्रस्तुत की जानी चाहिए ताकि राहत राशि 24 घंटे के भीतर सीधे किसानों के खाते में भेजी जा सके। राहत आयुक्त के कार्यालय के अनुसार 13 लोगों की मौत बिजली गिरने के कारण हुई जबकि शेष लोगों की मृत्यु दीवार गिरने या छत गिरने के कारण हुई।

Editor

Recent Posts

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु

80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’ की खरीद के लिए 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’, गोला-बारूद और अन्य आवश्यक उपकरणों…

5 घंटे ago

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा समाप्त की

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा हटाने का निर्णय लिया…

5 घंटे ago

राष्ट्र आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है; प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्‍ट्र को सम्‍बोधित किया

देश आज 80वां स्‍वाधीनता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने…

18 घंटे ago