56वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल शाम गोवा में रंगारंग कार्यक्रम और धूमधाम से शुरू हुआ। उद्घाटन परेड का विषय ‘भारत एक सुर’ था जिसमें लोक कलाकारों ने पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस महोत्सव में आज से लेकर अगले 8 दिनों तक 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हुई परेड के साथ शुरू हुआ उद्घाटन समारोह इस वर्ष सभी के लिए नया अनुभव रहा। परेड के बाद दुनिया भर के सिनेमा का जश्न मनाती 12 राज्यों की 12 झांकियां निकाली गईं। परेड के स्वागत के लिए गोवा की सड़कें रंगीन झालरों से जगमग थीं तो वहीं पणजी की फिजाओं में ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ और ‘गोडाचो पांव’ जैसे गानें गूंज रहे थे। कॉर्टून फिल्मों के पोस्टर साथ परेड में कॉर्टून किरदारों की धूम रही। छोटा भीम, चुटकी और मोटू पतलू जैसे लोकप्रिय कॉर्टून किरदार भी परेड में शामिल थे। आयोजन स्थल पर शोले फिल्म में इस्तेमाल की गई बुलेट भी प्रदर्शित की गई है, जो सेल्फी लेने के शौक़ीन लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गई है।
इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा तेज़ी से अंतरराष्ट्रीय फिल्ममेकिंग डेस्टिनेशन बन रहा है और वे गोवा को भारत की रचनात्मक राजधानी बनाना चाहते हैं, जिसके लिए गोवा के फिल्म इंफ्रास्ट्रक्चर को ओर भी सशक्त बनाया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में अनुपम खेर, नंदमुरी बालकृष्ण, मनोज जोशी, जैकी श्रॉफ, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और शेखर कपूर जैसे कलाकार तथा फिल्म निर्माताओं की उपस्थिति रही। सिनेमा में 50 वर्ष पूरा करने के लिए मशहूर तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को सम्मानित किया गया। फिल्मोत्सव में आज कई शानदार फ़िल्में देखने को मिलेंगी, जिनमें वुमन एंड चाइल्ड, नो अदर चॉइस, गमन, माय मेल्बर्न, द फैमिली मैन और 1942 अ लव स्टोरी जैसी शानदार फिल्मे शामिल हैं, जिसके लिए लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है।
भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…
भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…