लोक सभा चुनाव 2024 के 93 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के लिए रात 11:40 बजे तक 64.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि मतदान शाम छह बजे तक था, लेकिन अनेक मतदान केन्द्रों पर मतदाता इसके बाद भी कतार में दिखाई दिए। 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कुछ क्षेत्रों के मतदाताओं ने गर्मी के बावजूद, अपने मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस चरण के साथ, भारत के निर्वाचन आयोग ने प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सहयोग से, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, एसएमएस अलर्ट, व्हाट्सएप संदेश और वॉयस कॉल के माध्यम से मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक तंत्र शुरू किया। तीसरे चरण के समापन के साथ, आम चुनाव 2024 के लिए 20 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया है। इस चरण में कुल 1331 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…