भारत

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकन-पत्रों की जांच के बाद, 749 नामांकन-पत्र वैध पाए गए।

पांचवें चरण में, महाराष्ट्र के 13 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 512 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। झारखंड के 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए और इसके बाद उत्तर प्रदेश के 35-लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के पांचवें चरण के लिए राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशवार विवरण:

राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशपांचवें चरण में संसदीय क्षेत्रों की संख्याप्राप्त हुए नामांकन पत्रों की संख्यानामांकन पत्रों की जांच
के बाद वैध उम्मीदवारों
की संख्या
नामांकन वापसी के बाद,
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम संख्या
बिहार51648280
जम्मू एवं कश्मीर1382322
झारखंड31485754
लद्दाख1853
महाराष्ट्र13512301264
ओडिशा5874140
उत्तर प्रदेश14466147144
पश्चिम बंगाल71639388
कुल491586749695
Editor

Recent Posts

SIR के दूसरे चरण में अब तक 50.83 करोड़ फॉर्म वितरित किए: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- एस.आई.आर के दूसरे…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उनके कर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर उनके कर्मियों को…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गीता जयंती के पावन दिवस पर राष्ट्र को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता के अवतरण से जुड़े पावन दिवस 'गीता जयंती' पर देशवासियों…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान के दीक्षांत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पहली बार राज्यसभा की अध्यक्षता करने पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पहली बार राज्यसभा की अध्यक्षता करने पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन…

5 घंटे ago