6वीं आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति और एआईटीआईजीए की समीक्षा पर चर्चा के लिए संबंधित बैठकें 15 से 22 नवंबर 2024 तक वाणिज्य भवन नई दिल्ली में आयोजित की गईं। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की 21 से 22 नवंबर 2024 तक 2 दिन की बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। सभी 10 आसियान देशों ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रमुख और प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
एआईटीआईजीए संयुक्त समिति के अंतर्गत 8 उप-समितियाँ हैं, जो बाज़ार पहुँच, उत्पत्ति के नियम, एस पी एस उपाय, मानक और तकनीकी विनियमन, सीमा शुल्क प्रक्रिया, आर्थिक और तकनीकी सहयोग, व्यापार उपाय और कानूनी और संस्थागत प्रावधानों से संबंधित पहलुओं पर बातचीत करती हैं। वार्ता के दौरान सभी 8 उप-समितियों की बैठक हुई। इनमें से 5 उप-समितियाँ 6वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक के दौरान मौजूद रहीं।
एआईटीआईजीए समीक्षा वार्ता के इस दौर से पहले दो उच्च स्तरीय बैठकें वियनतियाने लाओस में हुई थीं। सितंबर 2024 में 21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक और अक्टूबर 2024 में 21वीं आसियान-भारत शिखर बैठक । इन दोनों बैठकों के दौरान आर्थिक मंत्रियों और प्रधानमंत्रियों तथा नेताओं ने एआईटीआईजीए संयुक्त समिति से बातचीत में तेजी लाने और 2025 में समीक्षा के निष्कर्ष की दिशा में काम करने का आग्रह किया। चर्चा के दौरान उप-समितियों ने टेक्स्चूअल चर्चाओं में अच्छी प्रगति की है और टैरिफ वार्ता शुरू करने की दिशा में कुछ आधार भी शामिल किए गए हैं।
आसियान प्रतिनिधियों की नई दिल्ली यात्रा का उपयोग द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों पर चर्चा के लिए थाईलैंड और इंडोनेशियाई टीमों के साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करके किया गया। भारतीय और आसियान मुख्य वार्ताकारों ने चर्चा के अंतर्गत मुद्दों और आगे आपसी समझ विकसित करने के लिए एक अलग बैठक भी की।
आसियान एक समूह के रूप में भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है, जिसकी भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 121 अरब डॉलर था और अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान 5.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 73 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुँच गया। एआईटीआईजीए की समीक्षा आसियान क्षेत्र के साथ व्यापार को स्थायी तरीके से बढ़ाने की दिशा में एक कदम आगे होगी। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में जकार्ता इंडोनेशिया में निर्धारित है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…