भारत

भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति की छठी बैठक आयोजित

भारत और सऊदी अरब के बीच 4 सितंबर, 2024 को सऊदी अरब के रियाद में रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति (जेसीडीसी) की छठी बैठक आयोजित की गई। दोनों देशों ने लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए अवसरों पर चर्चा की। सैन्य, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग, अनुसंधान एवं विकास आदि क्षेत्रों में सहयोग के दायरे का विस्तार करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

भारत और सऊदी अरब के बीच सदियों पुराने आर्थिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। संयुक्त रक्षा सहयोग समिति रक्षा सहयोग के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन के तहत एक संस्थागत तंत्र है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जिसमें रक्षा मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। इस बैठक की सह-अध्यक्षता सऊदी अरब प्रतिनिधिमंडल के मेजर जनरल सलमान बिन अवध अल-हरबी ने की।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

10 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

12 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

13 घंटे ago