भारत

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, ऋषभ शेट्टी ने ‘कंतारा’ फिल्‍म के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

वर्ष 2022 के 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज नई दिल्‍ली में कर दी गई। फिल्‍म कंतारा में अभिनय के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का सम्‍मान दिया गया है। सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार तमिल फिल्‍म तिरूचित्रमबलम में काम करने के लिए नित्‍या मेनन और गुजराती फिल्‍म कच्‍छ एक्‍सप्रेस की अभिनेत्री मानसी पारेख को प्रदान किया गया है।

इन पुरस्‍कारों की घोषणा फीचर फिल्‍म ज्‍यूरी के प्रमुख राहुल रावैल, नॉन फीचर फिल्‍म ज्‍यूरी के प्रमुख नीला माधव पांडा और बेस्‍ट राइटिंग ऑन सिनेमा ज्‍यूरी के प्रमुख गंगाधर मुदालियार ने की। मलयालम फिल्‍म अट्टम को सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म घोषित किया गया है जबकि आईना को सर्वश्रेष्‍ठ नॉन फीचर फिल्‍म का सम्‍मान मिला है। सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक पुरस्‍कार फिल्‍म ऊंचाई के लिए सूरज बडजात्‍या को दिया गया है।

फीचर फिल्‍म श्रेणी में हिन्‍दी फिल्‍म गुलमोहर को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार दिया गया है। नॉन फीचर फिल्‍म श्रेणी में हरियाणवी फिल्‍म फौजा को सर्वश्रेष्‍ठ संगीत का सम्‍मान मिला है। सर्वश्रेष्‍ठ पुरूष पार्श्‍व गायक का पुरस्‍कार अरिजीत सिंह और सर्वश्रेष्‍ठ महिला पार्श्‍व गायक का पुरस्‍कार बाम्‍बे जयश्री को दिया गया है। इनके अलावा पोन्‍नीयिन सेल्‍वन पार्ट-वन, के जी एफ-टू, ब्रह्मास्‍त्र, अपराजितो, ईमुथी पुथी, काबेरी अंतरधान, दामन और बागी दी धी जैसी फिल्‍मों को भी पुरस्‍कार मिला है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

1 घंटा ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

1 घंटा ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

2 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

2 घंटे ago