सरकार ने सीरिया में हाल के घटनाक्रम के बाद वहां से 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें जम्मू-कश्मीर के 44 ज़ायरीन भी शामिल हैं जो सैदा जैनब में फंसे थे। इन सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान पहुंचाया गया है, जहां से वे भारत लौटेंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दमिश्क और बेरूत में भारतीय दूतावासों के समन्वित प्रयासों से सुरक्षित निकासी संभव हुई। सीरिया में भारतीय नागरिकों ने सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया था।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सीरिया में रह रहे भारतीयों को आपात हेल्प लाइन नम्बर 9 6 3 9 9 3 3 8 5 9 7 3 और ईमेल आईडी hoc.damascus@mea.gov.in पर दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा गया है। भारत सरकार सीरिया की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
इस बीच, इस्राइल के लडाकू विमानों ने कल सीरिया के सैन्य ठिकानों और कथित रूप से रासायनिक हथियार विनिर्माण अनुसंधान केन्द्र पर कई हमले किये।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…