भारत

76वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन विजय चौक पर मधुर बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ होगा

रायसीना हिल्स पर डूबते सूरज की राजसी पृष्ठभूमि में, प्रतिष्ठित विजय चौक 29 जनवरी, 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन को चिह्नित करते हुए, बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान भारतीय धुनों के मधुर संगीत में डूब जाएगा। थल सेना (आईए), नौसेना (आईएन), वायु सेना (आईएएफ) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड विशिष्ट श्रोतागण, जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और आम जनता शामिल है, के सामने 30 फुट-टैपिंग भारतीय धुनें बजाएंगे।

समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड की धुन ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ से होगी, जिसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड द्वारा ‘अमर भारती’, ‘इंद्रधनुष’, ‘जय जन्म भूमि’, ‘नाटी इन हिमालयन वैली’, ‘गंगा जमुना’ और ‘वीर सियाचिन’ जैसी मनमोहक धुनें बजाई जाएंगी। सीएपीएफ बैंड ‘विजय भारत,’ ‘राजस्थान ट्रूप्स,’ ‘ऐ वतन तेरे लिए’ और ‘भारत के जवान’ धुनें बजाएंगे।

वायुसेना के बैंड द्वारा ‘गैलेक्सी राइडर,’ ‘स्ट्राइड,’ ‘रूबरू’ और ‘मिलेनियम फ्लाइट फैंटेसी’ जैसे धुनें बजाई जाएंगी, जबकि नौसेना का बैंड ‘राष्ट्रीय प्रथम,’ ‘निषक निष्पद,’ ‘आत्मनिर्भर भारत,’ ‘स्वतंत्रता का प्रकाश फैलाओ,’ ‘रिदम ऑफ द रीफ’ और ‘जय भारती’ जैसी धुनें बजाएगा। इसके बाद थल सेना का बैंड ‘वीर सपूत,’ ‘ताकत वतन,’ ‘मेरा युवा भारत,’ ‘ध्रुव’ और ‘फौलाद का जिगर’ जैसी धुनें बजाएगा।

इसके बाद, सामूहिक बैंड ‘प्रियम भारतम,’ ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘ड्रमर्स कॉल’ की धुनें बजाएंगे। कार्यक्रम का समापन बिगुल वादकों द्वारा बजाई जाने वाली सदाबहार लोकप्रिय धुन ‘सारे जहां से अच्छा’ के साथ होगा।

समारोह के मुख्य संचालक कमांडर मनोज सेबेस्टियन होंगे। आईए बैंड के संचालक सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) बिशन बहादुर होंगे, जबकि एम एंटनी, एमसीपीओ एमयूएस II और वारंट ऑफिसर अशोक कुमार क्रमशः आईएन और आईएएफ के संचालक होंगे। सीएपीएफ बैंड के संचालक हेड कांस्टेबल जीडी महाजन कैलाश माधव राव होंगे।

पाइप्स एवं ड्रम्स बैंड का संचालन सूबेदार मेजर अभिलाष सिंह करेंगे, जबकि बिगुल वादक नायब सूबेदार भूपाल सिंह के नेतृत्व में प्रस्तुति देंगे।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

53 मिनट ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

5 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

5 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

5 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

5 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

5 घंटे ago