Defence News

भारत और कजाकिस्तान के बीच 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2024’ आज सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड, उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ

भारत और कजाकिस्तान के बीच 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2024’ आज सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड, उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ। इस युद्धाभ्यास का समापन 13 अक्टूबर 2024 को होगा। यह संयुक्त अभ्यास 2016 से प्रति वर्ष होता आ रहा है। पिछला संयुक्त अभ्यास 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2023 तक कजाकिस्तान के ओटार में आयोजित किया गया था।

इसमें भारतीय सशस्त्र बलों के 120 जवान जिसमें कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन, अन्य अंगों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल हैं। कजाकिस्तान की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से थल सेना और वायु सेना के जवानों द्वारा किया जाएगा।

संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के सातवें अध्याय के तहत एक उप-पारंपरिक परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। यह संयुक्त अभ्यास अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में कार्रवाई संचालन पर केंद्रित रहेगा। संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर संचालन के लिए अभ्यास और इसमें सुधार तथा सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।

संयुक्त अभ्यास के दौरान किए जाने वाले सामरिक अभ्यासों में आतंकवादी कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त जवाब, संयुक्त कमान पोस्ट की स्थापना, खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, हेलीपैड और लैंडिंग स्थल की सुरक्षा, कॉम्बैट फ्री फॉल, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, घेराव और तलाशी अभियान के अलावा ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का उपयोग आदि शामिल हैं।

संयुक्त अभ्यास काजिंद-2024 से दोनों पक्षों को संयुक्त संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम उपायों को साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, सहयोग और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी। संयुक्त अभ्यास से रक्षा सहयोग भी बढ़ेगा, जिससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती आएगी।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…

2 घंटे ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…

2 घंटे ago

TDB-DST ने दिल्ली स्थित मेसर्स वन2एक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड को स्वदेशी एजेंटिक एआई तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…

2 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…

3 घंटे ago