Defence News

विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्य समूह की 8वीं बैठक

भारत-अमरीका रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के अंतर्गत गठित विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्य समूह (JWGACTC) की 8वीं बैठक 13 से 16 मई 2025 तक भारत में आयोजित की गई।

अमरीका के विमान वाहक पोत कार्यक्रम कार्यकारी अधिकारी रियर एडमिरल केसी मोटन के नेतृत्व में छह सदस्यीय अमरीकी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली और गोवा में विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा किया।

संयुक्त कार्य समूह बैठक का उद्घाटन सत्र 13 मई को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी सह-अध्यक्षता रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई, सहायक नियंत्रक, विमान वाहक परियोजनाएं (एसीसीपी) ने की। बैठक में रियर एडमिरल केसी मोटन ने संयुक्त कार्य समूह के महत्व और पिछले 10 वर्षों में इसमें हुई प्रगति की चर्चा की। विमान वाहक पोत के बारे में उपयोगी सूचना साझा किए जाने पर दोनों पक्षों ने संयुक्त कार्य समूह के उल्लेखनीय कार्य की सराहना की। बैठक में विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं की भविष्य सहयोग योजनाओं पर चर्चा के बाद एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया।

गोवा में आयोजित बैठक में भारतीय नौसेना के विमानन विशेषज्ञों के साथ विमान वाहक पोत संचालन और तकनीकी पहलुओं पर पेशेवराना चर्चा हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की दृष्टि से परस्‍पर लाभकारी रही।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

3 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

3 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

3 घंटे ago