लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 08 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 01 जून, 2024 को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 08 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सभी 08 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए चरण 7 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद 954 नामांकन वैध पाए गए।
चरण 7 में, पंजाब में 13 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से अधिकतम 598 नामांकन फॉर्म थे, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 13 संसदीय क्षेत्रों से 495 नामांकन थे। 36-बिहार के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक 73 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, इसके बाद पंजाब के 7-लुधियाना संसदीय क्षेत्र से 70 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। 7वें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है।
लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के चरण 7 के लिए राज्य/केंद्रशासित प्रदेशवार विवरण
| क्र.सं. | राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश | 7वें चरण में संसदीय सीटों की सं. | नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए | जांच के बाद वैध उम्मीदवार | नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में उम्मीदवार |
| 1 | बिहार | 8 | 372 | 138 | 134 |
| 2 | चंडीगढ़ | 1 | 33 | 20 | 19 |
| 3 | हिमाचल प्रदेश | 4 | 80 | 40 | 37 |
| 4 | झारखंड | 3 | 153 | 55 | 52 |
| 5 | ओडिशा | 6 | 159 | 69 | 66 |
| 6 | पंजाब | 13 | 598 | 353 | 328 |
| 7 | उत्तर प्रदेश | 13 | 495 | 150 | 144 |
| 8 | पश्चिम बंगाल | 9 | 215 | 129 | 124 |
| कुल | 57 | 2105 | 954 | 904 |
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…
आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…