insamachar

आज की ताजा खबर

direct tax collection
बिज़नेस मुख्य समाचार

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया

केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर, 2024 को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया है , जबकि सामान्य मासिक कर हस्तांतरण 89,086.50 करोड़ रुपये है। इसमें अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा एक अग्रिम किस्त भी शामिल है।

यह हस्तांतरण आगामी त्यौहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और अपने विकास/कल्याण संबंधी व्यय का वित्त पोषण करने में सक्षम बनाने के लिए है।

अक्टूबर, 2024 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय का राज्य-वार वितरण

क्रम सं.राज्य का नामकुल (करोड़ रुपये)
1आंध्र प्रदेश7,211
2अरुणाचल प्रदेश3,131
3असम5,573
4बिहार17,921
5छत्तीसगढ6,070
6गोवा688
7गुजरात6,197
8हरियाणा1,947
9हिमाचल प्रदेश1,479
10झारखंड5,892
11कर्नाटक6,498
12केरल3,430
१३मध्य प्रदेश13,987
14महाराष्ट्र11,255
15मणिपुर1,276
16मेघालय1,367
17मिजोरम891
18नागालैंड1,014
19ओडिशा8,068
20पंजाब3,220
21राजस्थान10,737
22सिक्किम691
23तमिलनाडु7,268
24तेलंगाना3,745
25त्रिपुरा1,261
26उत्तर प्रदेश31,962
27उत्तराखंड1,992
28पश्चिम बंगाल13,404

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *